Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMissing 14-Year-Old Boy in Muzaffarpur Search Underway
घर से नाराज होकर निकला किशोर लापता, तलाश रही पुलिस

घर से नाराज होकर निकला किशोर लापता, तलाश रही पुलिस

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के निवासी 14 वर्षीय केशव भारद्वाज 6 फरवरी से लापता है। वह स्कूल से घर लौटने के बाद नाराज होकर चला गया था। परिवार ने उसकी खोज शुरू की, लेकिन 72 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Feb 08, 2026 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रिजबिहारी गली निवासी पंकज सिंह का 14 वर्षीय पुत्र केशव भारद्वाज उर्फ मिट्ठू बीते 6 फरवरी की दोपहर लगभग तीन बजे से लापता है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि केशव शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। 6 फरवरी को वह रोज की तरह स्कूल से घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर वह नाराज हो गया और गुस्से में घर से निकल गया। उस समय उसने स्कूल ड्रेस ही पहन रखी थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन 72 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। लापता छात्र मूल रूप से गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल गांव का रहने वाला बताया गया है। मामले की सूचना ब्रह्मपुरा थाना को दी गई। लिस का कहना है की बच्चे की बरामदगी को लेकर सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों से भी लगातार संपर्क में रहकर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।