ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरनिरीक्षण के दौरान सीएमडी से बदसलूकी, छह नामजद

निरीक्षण के दौरान सीएमडी से बदसलूकी, छह नामजद

भारत वैगन के निरीक्षण के दौरान सीएमडी महेश कुमार रॉय के साथ शुक्रवार को लेबर यूनियन के सदस्यों ने बदसलूकी की। वह अस्थायी कार्यालय में बैठक कर रहे थे जबकि बाहर उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया जा...

निरीक्षण के दौरान सीएमडी से बदसलूकी, छह नामजद
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 27 Jul 2019 02:26 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत वैगन के निरीक्षण के दौरान सीएमडी महेश कुमार रॉय के साथ शुक्रवार को लेबर यूनियन के सदस्यों ने बदसलूकी की। वह अस्थायी कार्यालय में बैठक कर रहे थे जबकि बाहर उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। सीएमडी ने इसकी जानकारी एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार को दी। इसके बाद काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष जवानों के साथ पहुंचे। सीएमडी के अनुसार्र, तबतक यूनियन के सदस्य भाग निकले थे। उनके आदेश पर भारत वैगन के इकाई प्रमुख वीके श्रीवास्तव ने छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें राज कुमार चौधरी, दिनेश ठाकुर, अनिल कुमार , सुबोध कुमार, संतोष कुमार झा व हरेंद्र शर्मा नामजद हैं। वहीं भारत वैगन लेबर यूनियन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सीएमडी से उनलोगों की मुलाकात नहीं हुई है। वे 10 बजे से धरने पर बैठते हैं। इससे पहले ही सीएमडी व अन्य अधिकारी निरीक्षण कर चले गए थे। सीएमडी ने बताया कि छंटनी किए गए कर्मियों का प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारी भारत वैगन का कार्यालय नहीं चलने दे रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें