ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपांच शर्तों पर सैन्य अधिकारियों को मंत्रालय देगा रिम्बर्समेंट

पांच शर्तों पर सैन्य अधिकारियों को मंत्रालय देगा रिम्बर्समेंट

सैन्य अधिकारी, पदाधिकारी व जवानों को ट्रांजिट रिम्बर्समेंट (प्रतिपूर्ति) मिलेगा। एक फरवरी 2019 के बाद से यह लागू होगा। इसे लेकर रक्षा मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा...

पांच शर्तों पर सैन्य अधिकारियों को मंत्रालय देगा रिम्बर्समेंट
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 12 May 2020 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

सैन्य अधिकारी, पदाधिकारी व जवानों को ट्रांजिट रिम्बर्समेंट (प्रतिपूर्ति) मिलेगा। एक फरवरी 2019 के बाद से यह लागू होगा। इसे लेकर रक्षा मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा है। साथ ही बताया है कि पांच शर्तों पर यह रिम्बर्समेंट मिलेगा। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय के डिप्टी निदेशक राजेश कुमार साह (क्यू एंड सी) ने द चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ को भी पत्र भेजा है। बताया है कि तबादले के बाद कुछ दिनों तक विभागीय क्वार्टर आदि नहीं मिलने की वजह से सैन्य अधिकारी, पदाधिकारी और जवानों को अतिथि गृह या अन्य जगह रहना होता है। साथ ही इसके लिए भुगतान भी करना होता है। अब वित्त मंत्रालय के माध्यम से पांच शर्तो पर रिम्बर्समेंट मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें