औराई को मिले अनुमंडल का दर्जा

Feb 28, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

औराई। पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर औराई को अनुमंडल का दर्जा दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर में 16 प्रखंड हैं और नए अनुमंडल का गठन आवश्यक है। इससे औराई एवं कटरा प्रखंड के लोगों को प्रशासनिक सहूलियत मिलेगी।

औराई को मिले अनुमंडल का दर्जा

औराई। प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा दिलाने के लिए पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। मंत्री ने बताया कि मुजफ्फरपुर में 16 प्रखंड हैं, जिसमें पूर्वी अनुमंडल में नौ प्रखंड एवं पश्चिमी अनुमंडल में सात प्रखंड हैं। मुजफ्फरपुर जिला का क्षेत्रफल एवं प्रखंड की दूरी एवं जनसंख्या घनत्व को देखते हुए नए अनुमंडल का गठन आवश्यक है। वर्तमान में औराई एवं कटरा प्रखंड से अनुमंडल की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। औराई को अनुमंडल बनाने से औराई एवं कटरा प्रखंड के लोगों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी सहूलियत होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।