प्रॉपर्टी डीलर के परिजनों से मिले मंत्री
गायघाट के बेरुआ गांव में प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह के परिवार से केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने मुलाकात की। मंत्री ने परिवार को आश्वस्त किया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और जल्द ही बचे हुए अपराधी गिरफ्तार होंगे। इस दौरान कई स्थानीय नेता भी उपस्थित थे।

गायघाट,एक संवाददाता। बेरुआ गांव में शनिवार को प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह के परिजनों से केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। मंत्री ने आश्वस्त किया कि पुलिस लगातार काम कर रही है। बचे हुए अपराधी जल्दी ही गिरफ्त में होंगे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शंशाक शेखर चौहान, भाजपा गायघाट पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, गायघाट पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गामी, दक्षिणी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रसेनजीत कुमार भोला, अजय कुंवर, पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह व तारानंद सिंह आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


