मुजफ्फरपुर से ही चलती रहेगी सप्तक्रांति : डॉ. राजभूषण

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात की। उन्होंने मुजफ्फरपुर से सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन के दरभंगा तक विस्तार और दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन की मांग की। इसके अलावा, नई रेल खंड के प्रतिस्थापन और अमृत भारत ट्रेन के ठहराव की भी बात की।

मुजफ्फरपुर से ही चलती रहेगी सप्तक्रांति : डॉ. राजभूषण

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री सह सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात की। डॉ. राजभूषण ने बताया कि रेल राज्यमंत्री से मुलाकात सकारात्मक रही। उनसे मुजफ्फरपुर से सप्तक्रांति सुपरफास्ट के दरभंगा तक विस्तार पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्हें सप्तक्रांति के मुजफ्फरपुर से ही खुलने से होने वाले जनहित के फायदे बताया। इसपर उन्होंने कहा कि फिलहाल यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से चलती रहेगी।जल शक्ति राज्यमंत्री ने कहा कि सप्तक्रांति के अलावा मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत चलाने की मांग रखी। साथ ही एक नियमित सुपरफास्ट भी नई दिल्ली तक चलाने का आग्रह किया।

इसके अलावा दरभंगा-मुजफ्फरपुर नई रेल खंड का प्रतिस्थापन जल्द से जल्द कराने की मांग की। वहीं, अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली अमृत भारत ट्रेन का मुजफ्फरपुर में ठहराव का भी आग्रह किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।