बीबीगंज में एएनएम के घर में लाखों की चोरी
मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाताबीबी गंज में एएनएम के घर में चोरी, लाखों का सामान समेटाबीबी गंज में एएनएम के घर में चोरी, लाखों का सामान समेटाबीबी गंज में एएनएम के घर में चोरी, लाखों का सामान समेटाबीबी गंज...
सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित सुभाष नगर रोड नंबर तीन निवासी एएनएम पिंकी चौधरी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। नकद, बैग समेत लाखों रुपये की संपत्ति समेट लिये। मामले में एएनएम की बेटी ई. विवेक भारती ने सदर थाना में एफआईआर करायी है। पुलिस मामले की छानीबन में जुटी है। पुलिस को दी गयी जानकारी में उन्होंने बताया कि उनकी मां किशनगंज में कार्यरत है। लॉकडाउन के दौरान मिली छूट की वजह से वह करीब दो माह बाद घर पहुंची है। 29 मई की रात सभी लोग खाना खाकर सो गये थे। सुबह घर के लोगों की नींद खुली तो देखा कि कमरे में रखे मां का बैग समेत अन्य समान गायब था। थानेदार संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।