ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरघर लौटे प्रवासी मजदूरों को मिले रोजगार : अजीत

घर लौटे प्रवासी मजदूरों को मिले रोजगार : अजीत

सरकारी घोषणा के अनुरूप क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर वापस लौट रहे प्रवासी मजदूरों को जिला प्रशासन शीघ्र काम उपलब्ध कराए। बीते एक सप्ताह में जिले के सैकड़ो प्रवासी मजदूर क्वॉरेंटाइन सेंटर से अपने घर लौट गए...

घर लौटे प्रवासी मजदूरों को मिले रोजगार : अजीत
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 23 May 2020 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकारी घोषणा के अनुरूप क्वारंटाइन सेंटर से घर वापस लौट रहे प्रवासी मजदूरों को जिला प्रशासन शीघ्र काम उपलब्ध कराए। बीते एक सप्ताह में जिले के सैकड़ों प्रवासी मजदूर क्वारंटाइन सेंटर से अपने घर लौट गए हैं। उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है। सरकार के द्वारा एक माह पूर्व घोषणा कि गई थी कि क्वारंटाइन सेंटर से घर लौटते ही मजदूरों को काम व एक हजार रुपये दिया जाए। उक्त बातें शनिवार को मड़वन व कांटी क्षेत्र के कई गांवों में घर लौटे प्रवासी मजदूरों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा। मौके पर जितेश यादव, संतोष ठाकुर, विजय राम, पैक्स अध्यक्ष रंजीत चौधरी, ओमप्रकाश कुशवाहा, उप मुखिया मृत्युंजय चौधरी, नागेंद्र पंडित, वीरेंद्र पासवान, डॉ बिरजू ठाकुर, मुनीलाल सहनी, चतुर्भुज सहनी, राकेश कुमार सिंह, महेश्वर भगत, मनोज प्रसाद कुशवाहा, ज्ञानी प्रसाद, नागेश्वर राम, विनोद सहनी, शिव कुमार सहनी, अजीत कुमार यादव, जयप्रकाश यादव, धर्मेंद्र कुमार सहनी, मृत्युंजय कुमार, गोनू सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें