Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में गूंजा राष्ट्र गौरव का संदेश, सिकंदरपुर स्टेडियम में लहराया तिरंगा
Muzaffarpur News: शहर के सिकंदरपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के माहौल में मनाया गया।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के सिकंदरपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं राजस्व विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इससे पूर्व उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। जवानों और विभिन्न टुकड़ियों के अनुशासित मार्चपास्ट से पूरा स्टेडियम देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।ध्वजारोहण के बाद संबोधन में मंत्री डॉ. जायसवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को नमन किया। कहा कि आजादी केवल संघर्ष और बलिदान से मिली विरासत नहीं, बल्कि इसे मजबूत रखने की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी की है।
देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ बिहार और मुजफ्फरपुर के विकास में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है।97% आवेदनों का सहयोग शिविर में हुआ निष्पादन :मंत्री ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए शिक्षा, कौशल और सकारात्मक सोच से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिनों में 12 जुलाई को मुख्यमंत्री ने 213 करोड़ रुपए से बने सिकंदरपुर लेक फ्रंट का उद्घाटन किया। तीन नए डिग्री कॉलेज और 17 सरस्वती विद्या निकेतन का संचालन शुरू हुआ। पारू में 700 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। जिले को एक और केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिली है। सहयोग शिविरों में प्राप्त 31 हजार आवेदनों में से 97 प्रतिशत का निष्पादन किया गया। आयुष्मान कार्ड अभियान में 25 हजार नए कार्ड बने। टीबी मुक्त भारत अभियान में 10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग हुई।86 हजार को नए राशन कार्ड का लक्ष्य :मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले में कुल 7.49 हजार से अधिक महिलाओं को प्रथम किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपए दिए गए हैं। रोजगार में वृद्धि के लिए उनके कार्यों का मूल्यांकन कर दो लाख रुपए तक का अतिरिक्त सहयोग दिया जाएगा। जीविका के तहत जिले में अबतक 62,230 समूहों का गठन कर 7.80 लाख से अधिक महिलाओं को जोड़ा गया है। बैंक के माध्यम से 3435 करोड़ रुपए का वित्त पोषण हुआ है। 2.55 हजार से अधिक जीविका दीदियां लखपति बनकर आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर हैं। जिलाधिकारी के नेतृत्व में लगभग 86 हजार नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य लेकर अभियान चलाया जा रहा है। 10 अगस्त को 4,34,265 पेंशनधारियों के बीच 49.69 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डीबीटी से भेजी गई।7.36 लाख परिवारों को मिली सुविधा :मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना 'हर घर नल का जल' के तहत लोक स्वास्थ्य प्रमंडल व पंचायती राज विभाग की कुल 5352 योजनाओं का अनुरक्षण किया जा रहा है। जिले में 7,36,719 परिवारों को नल-जल की सुविधा मिल चुकी है। छूटे हुए टोलों में 676 नई योजनाएं पूर्ण और 112 पर काम जारी है। राजस्व विभाग में ऑनलाइन म्यूटेशन के 8,41,531 आवेदनों में से 5,78,270 का निष्पादन हुआ। अभियान बसेरा के तहत 2045 भूमिहीनों को पर्चा दिया गया। आज 1,169 वास विहीन लोगों को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। समारोह में नगर विधायक रंजन कुमार, विधायक बेबी कुमारी, मेयर निर्मला साहू, प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, डीआईजी चंदन कुशवाहा, जिलाधिकारी कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा सहित प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।राहवीर राजेश को मिला 25 हजार का सम्मान :स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंत्री ने पानापुर थाना क्षेत्र के मोरसंडी निवासी राजेश कुमार को सड़क हादसे में मददगार बनने पर 25 हजार रुपए देकर सम्मानित किया। राजेश ने मोतीपुर थाना क्षेत्र में घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई थी। मालूम हो कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी सह अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता में हुई। इसमें राजेश को सड़क दुर्घटना में घायल को मदद पहुंचाने वाले ‘राहवीर’के लिए चुना गया था।इंटर-मैट्रिक के टॉपर को किया गया सम्मानित :नेहरू स्टेडियम में जिला प्रशासन ने इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के फैकल्टी वाइज टॉप तीन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर की ये बेटियां और बेटे जिले का नाम रोशन करेंगे। शिक्षा, कौशल और सकारात्मक सोच से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। इंटर परीक्षा के टॉपर में आर्ट्स से दीपशिखा मेहरा, गोल्डी कुमारी और स्वीटी कुमारी को सम्मानित किया गया। वहीं कॉमर्स से नरगिस परवीन, स्नेहा शर्मा और साक्षी कुमारी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। साइंस से पलक कुमारी, सोनाली कुमारी व आयुष राज को पुरस्कृत किया गया। इधर, मैट्रिक की परीक्षा के टॉपर रहे सादिया सामी, सुप्रिया कुमारी और अनीश कुमार को भी पुरस्कृत किया गया।------------------------------------------सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहणमुजफ्फरपुर। झपहां स्थित सीआरपीएफ मुजफ्फरपुर के ग्रुप सेंटर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर सीआरपीएफ के डीआईजी राकेश कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान केंद्र के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। अनुशासन व देशभक्ति के माहौल में आयोजित इस समारोह में तिरंगे को सलामी दी गई। डीआईजी ने जवानों को संबोधित करते हुए देश सेवा, एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बनाए रखने का संदेश दिया।-------------------पूर्व सैनिक संघ ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया यादमुजफ्फरपुर। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की मुजफ्फरपुर शाखा ने कंबाइंड बिल्डिंग स्थित संघ कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी ने की। महासचिव नवल किशोर तिवारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।---------------------अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कार्यालय में ध्वजारोहणमुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस अघोरिया बाजार स्थित प्रधान कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई, इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिजन उपस्थित थे।-----------------------दिग्गज भारत ने मनाया स्वतंत्रता दिवसमुजफ्फरपुर। दिग्गज भारत संस्था ने देशभक्ति और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। संस्था के सदस्य विद्यालयों, एसबीआई कार्यालय, कंबाइंड बिल्डिंग सहित विभिन्न स्थानों पर हुए ध्वजारोहण में शामिल हुए। इस मौके पर सुनील कुमार, डॉ. सादात खैयाम, कौशल किशोर, शिवशंकर सिंह, उपेंद्र कुमार, त्रिपुरारी ठाकुर, नीरज रंजन आदि उपस्थित रहे।------------------------चित्रों के जरिए बच्चों ने दिखाया मुस्लिम समाज का योगदानमुजफ्फरपुर। एक सामाजिक संगठन व मदरसा दीनिया गौसिया, इमामगंज के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में बच्चों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डॉ. जाकिर हुसैन एवं बेगम हजरत महल के चित्र बनाकर उनके विचारों और देशभक्ति को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संगठन के निदेशक अरबाज सिद्दीकी, मौलाना जमील अख्तर, मौलाना शाहनवाज आलम एवं सैफ अहमद मौजूद रहे।-------------------रेल एसएसपी से लेकर जंक्शन तक धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवसफोटो : सतीशमुजफ्फरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कंपनीबाग स्थित कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में रेल एसएसपी कार्यालय में रेल एसएसपी बीना कुमारी ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान जवानों और पदाधिकारियों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद रेल एसएसपी ने बैरिया स्थित न्यू रेल पुलिस लाइन में भी ध्वजारोहण किया। वहां शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया। दूसरी ओर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर स्टेशन प्रबंधक शिवदास, आरपीएफ कार्यालय में निरीक्षक मनीष कुमार, रेल थाना में थानेदार इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और रेलवे यूनियन ईसीआरकेसू के जंक्शन स्थित कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। वहीं मुजफ्फरपुर पथ प्रमंडल 1 व 2 के कार्यालय में कार्यपालक अभियंता गणेशजी ने ध्वज फहराया। बीबीगंज स्थित आईजी कॉलोनी में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता प्रभाकर ने तिरंगा फहराया।-----------------भाजपा कार्यालय में मंत्री ने किया ध्वजारोहणमुजफ्फरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जूरन छपरा स्थित जिला भाजपा कार्यालय पूर्वी में ध्वजारोहण हुआ। मुख्य अतिथि राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल एवं भाजपा पूर्वी मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर सलामी दी। मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करते हुए कहा कि हमें देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित होकर कार्य करना है। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह, पूर्व एमएलसी गीता कुमारी, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा, जिला उपाध्यक्ष अशोक झा, अरविंद सिंह, महामंत्री मनोज तिवारी, रविशंकर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष संजय चुड़ीवाल, मीडिया प्रभारी रंजन कुमार ओझा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।------------लोजपा (आर) कार्यालय में ध्वजारोहणमुजफ्फरपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही ने सहबाजपुर स्थित पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।------------------राजद कार्यालय में रमेश गुप्ता ने फहराया तिरंगामुजफ्फरपुर। जूरन छपरा स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान विभूतियों को नमन किया। इस मौके पर इकबाल मोहम्मद शमी, सुधीर यादव, बबलू कुशवाहा, शब्बीर अंसारी, जितेंद्र किशोर, लखींद्र राय, शम्स आलम गुड्डू, अभिमन्यु यादव, सुरेन्द्र राय, खुर्शीद आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।-----------------तिलक मैदान कार्यालय में कांग्रेस ने किया ध्वजारोहणमुजफ्फरपुर। स्वतंत्रता दिवस पर तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने राष्ट्रीयध्वज तिरंगा फहराया। उपस्थित सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजेन्द्र चौधरी, संजय साहू, महेश्वर प्रसाद सिंह, उमाशंकर सिंह, नगर अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, रौशन आरा, विजय यादव सहित वरीय नेता उपस्थित थे।-----------शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मारक पर शान से लहराया तिरंगामुजफ्फरपुर। बैरिया गोलंबर स्थित शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मारक स्थल पर झंडोत्तोलन किया गया। डॉ. राजेश कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र कुमार सिन्हा ने की। इस अवसर पर संस्थापक सचिव अरुण कुमार शुक्ला, अध्यक्ष डॉ. भगवान लाल सहनी, राजीव कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के बाद शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।-----------नवयुवक समिति ट्रस्ट में ध्वजारोहणमुजफ्फरपुर। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के प्रांगण में ध्वजारोहण हुआ। उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। भारत माता की जय व वंदे मातरम् से परिसर गूंज उठा। वीर शहीद भगवान लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. हरिकिशोर सिंह, देवी लाल, मोहन प्रसाद सिन्हा आदि उपस्थित थे।--------------सिकंदरपुर मुक्तिधाम में 50 पौधे लगाएमुजफ्फरपुर। रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत मुजफ्फरपुर ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया। गांधी स्मृति पुस्तकालय में अध्यक्ष रितेश अनुपम ने ध्वजारोहण किया। सचिव आशीष शंकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके बाद सिकंदरपुर मुक्तिधाम में 50 पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण किया गया। सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष भृगु कुमार, डॉ. अंशुमान, कमांडर शशांक शेखर, उदय भानु, प्रेम चौधरी सहित सदस्य उपस्थित थे।---------------रेडक्रॉस में अध्यक्ष ने फहराया तिरंगामुजफ्फरपुर। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा मुजफ्फरपुर में ध्वजारोहण हुआ। अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने राष्ट्रीयध्वज फहराकर सलामी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार चौधरी, सदस्य विजय कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य हरिराम मिश्रा, एपी शुक्ला, डॉ. केसी सिन्हा, राजनारायण सिंह राजू, हरिनिवास गुप्ता, प्रशासक डॉ. ललिता सिंह, डॉ. अंशुमान सिन्हा आदि उपस्थित थे।-----------ऑटो-ई रिक्शा संघ कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहणमुजफ्फरपुर। बैरिया स्थित ऑटो व ई-रिक्शा कर्मचारी संघ के प्रधान कार्यालय में संघ के संरक्षक उदय शंकर प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। वक्ताओं ने देश की आजादी में शहीदों के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एआर अन्नु, महासचिव मो. इलियास सहित कई वार्ड पार्षद और संघ के सदस्य उपस्थित रहे।


