ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुर‘मन चंगा तो कठौती में गंगा के नारे से दिया संदेश

‘मन चंगा तो कठौती में गंगा के नारे से दिया संदेश

संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती शनिवार को शहर से लेकर गांव तक विभिन्न संगठनों व दलों के लोगों ने श्रद्धा के साथ मनायी। इस दौरान उनके चित्र पर...

‘मन चंगा तो कठौती में गंगा के नारे से दिया संदेश
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 27 Feb 2021 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती शनिवार को शहर से लेकर गांव तक विभिन्न संगठनों व दलों के लोगों ने श्रद्धा के साथ मनायी। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा कि संत ने मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश देकर लोगों को नई दिशा दी। इस क्रम में संत रविदास महासंघ एवं नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में जयंती मनाई गई। दरभंगा रोड स्थित बखरी चौक पर प्रतिमा स्थापित कर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश महासचिव जय मंगल राम ने की। मौके पर सत्येंद्र कुमार सत्येन, मोहन प्रसाद सिन्हा, उमाशंकर सहनी, परमानंद सहनी, डॉ. प्रो. केके सुमन, शशि रंजन राम, मो. शहाबुद्दीन, सुनीता देवी, इंदू देवी, रसीला देवी व रंजीत राम भी थे। इमलीचट्टी स्थित जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार किसान की अध्यक्षता में जयंती मनी। इसमें मुख्य प्रवक्ता मो. जमाल, शिशिर कुमार नीरज, जिला महिला जदयू अध्यक्ष राशि खत्री, लोकसभा प्रभारी सोनी तिवारी, रामेश्वर सहनी व रमेश कुमार ओझा भी थे।

बंदर के सखौरा में जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक निरंजन राय ने किया। अध्यक्षता विनय कुमार यादव व संचालन रविदास महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष राकेश रंजन ने किया। देवरिया में रालोसपा के कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने भी जयंती मनाई। कटरा में पूर्व सरपंच बुधू राम की अध्यक्षता में जयंती मनी। गोरौल के लोदीपुर में मुखिया बैद्यनाथ राम के नेतृत्व में जयंती मनायी गई। मड़वन में राजकुमार राम के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कांटी विधायक मो. इसरायल मंसूरी भी थे।

सकरा में अखिल भारतीय रविदास जागरण महासभा के अध्यक्ष उमेश कुमार राम, बंधुआ मुक्ति मोर्चा की जिला संयोजिका रिंकू देवी की अध्यक्षता में महमदपुर में जयंती मनी। औराई के प्रेमनगर भलूरा गांव में पूर्व मुखिया महेश राम की अध्यक्षता में जयंती मनी। कांटी व पानापुर में अलग-अलग जगहों पर जयंती मनी। सदातपुर में शम्भूनाथ चौबे की अध्यक्षता में, जामिन मठिया में विक्रांत यादव व अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के तत्वावधान में एसयूसीआई कार्यालय में जयमंगल पंडित की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गई। मोतीपुर के बरुराज के महमदा बुधना टोला में पूर्व कारा मंत्री बसावन प्रसाद भगत ने रविदास जयंती मनाई। यहां विधायक डॉ. अरुण कुमार सिंह भी थे। साहेबगंज के रूप छपरा के सहदुल्लेपुर में विधायक राजू कुमार सिंह राजू ने भी श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें