Muzaffarpur News: मानसिक रूप से बीमार किशोर खगड़िया से भटककर हथौड़ी पहुंचा
Muzaffarpur News: खगड़िया जिले का 14 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार किशोर शनिवार शाम मनकी गांव में भटका मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने उसकी असामान्य व्यवहार देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोर की पहचान कर उसके परिजनों से संपर्क किया और उसे रविवार सुबह परिजनों के हवाले कर दिया।

Muzaffarpur News: हथौड़ी। खगड़िया जिले का मानसिक रूप से बीमार 14 वर्षीय एक किशोर शनिवार शाम भटकते हुए थाना क्षेत्र के मनकी गांव पहुंच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने किशोर को अकेले भटकते हुए और असामान्य व्यवहार करते देखा। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना हथौड़ी पुलिस को दी।सूचना पर पहुंचे हथौड़ी थानेदार सत्यनारायण शर्मा किशोर को थाने लाए । पूछताछ में पता चला कि वह खगड़िया जिले का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। रविवार सुबह किशोर के परिजन हथौड़ी थाना पहुंचे और उसकी पहचान की। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोर को परिजनों के हवाले कर दिया।
थानेदार ने बताया कि किशोर जय कुमार खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के कोनिया गांव का रहने वाला था। वह मानसिक रूप से बीमार है और भटककर थाना क्षेत्र में पहुंच गया था। उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है।


