पुण्यतिथि पर श्री रामचरितमानस ग्रंथ भेंट किया
पीयर में प्रगतिशील सीनियर सिटीजन काउंसिल ने दिवंगत अध्यक्ष श्यामनंदन प्रसाद ठाकुर की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में डीएम विष्णुदेव प्रसाद सिंह ने रामचरितमानस ग्रंथ भेंट किया। जिलाध्यक्ष उदयशंकर प्रसाद ने श्यामनंदन बाबू को व्यक्तित्व के धनी बताया। इस अवसर पर दिवंगत पद्मश्री डॉ गोपालजी त्रिवेदी को श्रद्धांजलि दी गई।

बंदरा, एक संवाददाता। पीयर में रविवार को प्रगतिशील सीनियर सिटीजन काउंसिल के दिवंगत प्रखंड अध्यक्ष श्यामनंदन प्रसाद ठाकुर की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मानंद ठाकुर व संचालन प्रखंड अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर भाई ने किया। सेवानिवृत्त डीएम विष्णुदेव प्रसाद सिंह ने समारोह में आए लोगों को श्री रामचरितमानस ग्रंथ भेंट किया। प्रगतिशील सीनियर सिटीजन काउंसिल के जिलाध्यक्ष उदयशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि श्यामनंदन बाबू व्यक्तित्व के धनी थे। इस दौरान दिवंगत पद्मश्री डॉ गोपालजी त्रिवेदी को श्रद्धांजलि दी गई। नवल किशोर ठाकुर, कटरा के कैलाश सिंह, अजय कुमार ठाकुर, मुकुंद कुमार ठाकुर, अजय कुमार ठाकुर, राजीव कुमार, पंकज कुमार, केशव किशोर सिंह, शिवकुमार झा, डॉ लखेंद्र प्रसाद ठाकुर, कुंदन कुमार, संदीप कुमार, शिक्षक दिनेश प्रसाद यादव, चंदेश्वर प्रसाद वर्मा, देवेंद्र पांडेय, वीरचंद्र ब्रह्मचारी, फेकू राम, आनंद कुमार ठाकुर, सुखेंद्र प्रसाद ठाकुर, महेंद्र प्रसाद शर्मा आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


