अंचल कार्यालय में बिचौलिए का मुद्दा उठा

Feb 27, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

गोरौल में पंचायत समिति की बैठक में प्रमुख मुन्ना कुमार की अध्यक्षता में सदस्यों ने अंचल कार्यालय की अनियमितताओं, शौचालय भुगतान, मनरेगा और राशन कार्ड के मुद्दों पर सवाल उठाए। मुखिया बैद्यनाथ राम ने अतिक्रमण की शिकायत की। बैठक में कई सदस्य उपस्थित थे और समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

अंचल कार्यालय में बिचौलिए का मुद्दा उठा

गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूचना प्रौद्योगिकी भवन के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने अंचल कार्यालय के कार्यों, शौचालय भुगतान में अनियमितता, आंगनबाड़ी, मनरेगा तथा आपूर्ति विभाग से जुड़े मुद्दों पर कई सवाल उठाए। मुखिया बैद्यनाथ राम ने बताया कि एनपीएस लोदीपुर की जमीन पर अतिक्रमण है, लेकिन कार्यालय के कर्मचारी और पदाधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सदस्यों ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय दलालों के कब्जे में है। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि गरीब लोगों का आय प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनता। सदस्यों ने कहा कि नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने पर उसे निरस्त कर दिया जाता है।

मुखिया राजेश कुमार और समिति सदस्य सुबोध कुमार ने शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण के बावजूद भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया। स्वच्छता पर्यवेक्षिका स्वाति कुमारी इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। मुखिया आनंद कुमार ने कहा कि पंचायत सचिव शहाबुद्दीन पंचायत में नहीं आते हैं। इस पर बीडीओ ने प्रधान सहायक को रोस्टर शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया। मनरेगा को लेकर मुखिया हाशमी ने कहा कि बकसामा के पीआरएस पंचायत में नहीं आते हैं। बैठक में उपप्रमुख रोहित कुमार सिंह, मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, विकास कुमार, आनंद कुमार, जानकी देवी, सदस्य ममता कुमारी, पार्वती देवी, रोशन कुमार, नीलम सिंह, थानेदार सुनील कुमार, डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।