Muzaffarpur News: औराई के स्कूलों में पांच माह से एमडीएम बंद

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: औराई प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पिछले पांच महीने से एमडीएम मद में राशि नहीं आई है, जिससे बच्चों को भोजन नहीं मिल रहा है। विद्यालय प्रधानों ने संबंधित विभाग से राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रखंड एमडीएम प्रभारी ने सूचित किया कि विभाग को लगातार राशि की कमी के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

Muzaffarpur News: औराई के स्कूलों में पांच माह से एमडीएम बंद

Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में एमडीएम मद में बीते पांच माह से राशि नहीं मिली है। इस कारण बच्चों को एमडीएम नहीं मिल रहा है। उमवि रामपुर उत्तर के प्रधानाचार्य रवि कुमार, मवि चक्की के सतीश कुमार, अनिल पासवान, मोना कुमारी, विजय सिंह समेत दर्जनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि एमडीएम की सामग्री खरीदने में परेशानी हो रही है। समय पर राशि उपलब्ध नहीं होने से दिक्कत हो रही है। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने संबंधित विभाग से शीघ्र राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रखंड एमडीएम प्रभारी किरण मिश्रा ने बताया कि राशि अभाव की सूचना विभाग को लगातार दी जा रही है।

उम्मीद है कि इसी माह राशि का भुगतान हो जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: औराई के स्कूलों में पांच माह से एमडीएम बंद