
सीसीटीवी गड़बड़ और आगंतुकों का रिकॉर्ड मेंटेन नहीं
मुजफ्फरपुर में मेयर निर्मला देवी ने रामदयालु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया, जहां कई खामियां पाई गईं। सीसीटीवी की खराबी और पानी की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मेयर ने अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पिंक टॉयलेट और निर्माणाधीन सड़क-नाला का भी जायजा लिया और गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए समयसीमा का पालन करने का आदेश दिया।
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रामदयालु आश्रय स्थल के निरीक्षण में मेयर निर्मला देवी को कई खामियां मिलीं। सीसीटीवी का कैमरा गड़बड़। पानी नदारद। रिकॉर्ड में आगंतुकों के आने-जाने का समय, पहचान पत्र आदि भी मेंटेन नहीं था। व्यवस्था में खामी पर मेयर के पूछने पर मौके पर मौजूद ‘डे-एनयूएलएम’ के प्रभारी बगले झांकने लगे। मेयर ने जांच में कोताही पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सिटी मैनेजर को हर पहलू की समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा। इसके अलावा आश्रय स्थल के प्रबंधक को बदले जाने की सूचना नहीं मिलने पर भी अधिकारियों को टोका। आश्रय स्थल से सटे अंचल कार्यालय 10 का भी मेयर ने जायजा लिया।
हाजिरी चेक करने पर सही मिली। फिर सफाईकर्मियों को समय पर कार्यों के निष्पादन और काम के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने की नसीहत दी। पिंक टॉयलेट व निर्माणाधीन सड़क-नाला का लिया जायजा आरडीएस कॉलेज के गेट के पास बने महिलाओं के विशेष पिंक टॉयलेट को मेयर ने देखा। दोबारा पेंट करने और बिजली आदि के कार्य को जल्दी पूरा करने को कहा। अगले 24 जनवरी को पिंक टॉयलेट का उद्घाटन हो सकता है। इसके अलावा शिकायतों को लेकर वार्ड 29 में एलएनटी कॉलेज के पास सड़क व नाला के निर्माण स्थल पर मेयर ने जांच की। मौके पर निगम के अभियंता भी मौजूद रहे। मेयर ने तय समय सीमा में मानकों के अनुसार गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। बयान : आश्रय स्थल में कई स्तरों पर गड़बड़ी मिली, उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही या सुस्ती को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - निर्मला साहू, मेयर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




