ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमेयर ने जन्म-मृत्यु शाखा के कर्मियों को किया तलब

मेयर ने जन्म-मृत्यु शाखा के कर्मियों को किया तलब

तय समय में कार्य नहीं करने पर मेयर सुरेश कुमार ने जन्म-मृत्यु शाखा के कर्मियों को तलब करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने शाखा के सातों कर्मियों से पूछा कि किस परिस्थिति में जन्म व मृत्यु...

मेयर ने जन्म-मृत्यु शाखा के कर्मियों को किया तलब
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 17 Dec 2017 01:46 AM
ऐप पर पढ़ें

तय समय में कार्य नहीं करने पर मेयर सुरेश कुमार ने जन्म-मृत्यु शाखा के कर्मियों को तलब करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने शाखा के सातों कर्मियों से पूछा कि किस परिस्थिति में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र देने में विलंब हो रही है। इतने कर्मियों के होने के बाद भी काम की धीमी रफ्तार अनियमितता को दर्शाता है।

मेयर के आदेश के बाद शाखा के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। इस बाबत मेयर ने नगर आयुक्त को भी पत्र लिखा है। विदित हो कि नगर निगम प्रशासन ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एक माह का समय तय किया है। लेकिन, इसे जारी करने में लगातार देरी की जा रही है। इसकी शिकायत मिलने पर मेयर ने यह कार्रवाई की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें