गणित जीवन की एक अनिवार्य भाषा : प्रो. रेड्डी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में आरडीएस कॉलेज के गणित विभाग द्वारा गणित ओवर्चर पर कार्यशाला आयोजित की गई। प्रो. ए सत्यनारायण रेड्डी ने कहा कि गणित जीवन की अनिवार्य भाषा है। कार्यशाला में छात्रों को गणित को सरल तरीके से सिखाया गया और समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित किया गया। 58 प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए।

गणित जीवन की एक अनिवार्य भाषा : प्रो. रेड्डी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज के गणित विभाग, आइक्यूएसी, एमटीएस एवं एनबीएचएम व केंद्र सरकार के तत्वावधान में मैथमेटिक्स ओवर्चर पर आयोजित कार्यशाला रविवार को संपन्न हुई। दूसरे दिन शिव नादर विवि ग्रेटर नोएडा के प्रो. ए सत्यनारायण रेड्डी ने कहा कि गणित जीवन की एक अनिवार्य भाषा है। इसे सभी लोगों को सीखना चाहिए।कहा कि गणित प्रकृति के पैटर्न को समझने और दुनिया को सुव्यवस्थित रूप में देखने में मदद करता है। इस वर्कशॉप में छात्रों को न केवल गणित को सरल तरीके से हल करना सीखाया गया बल्कि क्यों और कैसे पर विचार करने के लिए भी प्रेरित किया गया, ताकि वे किसी भी तरह की समस्या का समाधान कर सके।आईआईटी

दिल्ली के डॉ. सच्चिदानंद प्रसाद ने कहा कि दो दिनों से चल रहे इस सत्र में गणित को सरल और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में कई प्रविधियों पर काम किया गया। समन्वयक डॉ. भगवान कुमार ने कहा कि आज के दौर में गणित विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी की रीढ़ साबित हो रही है। यह ब्रह्मांड के नियमों को भी समझने में मदद करता है। प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने गणित की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेज से आए 58 प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। कुल चार एकेडमिक सत्रों में एमटीएस शिक्षण पद्धति, रियल एनालिसिस और फाउंडेशन जैसे विषयों पर विस्तार से विशेषज्ञों ने प्रकाश डाला। ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से छात्रों ने गणित की भाषा को समझा। मौके पर गणित विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार साह, डॉ. आलोक त्रिपाठी, प्रो. भोला मोहाली, डॉ. रजनीकांत पांडे, डॉ. जयदीप घोष आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।