Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMassive Participation in Mahaviri Flag Worship at Makhahi Village
महावीरी ध्वजा पूजा में लाखों श्रद्धालुओं ने चढ़ाया झंडा

महावीरी ध्वजा पूजा में लाखों श्रद्धालुओं ने चढ़ाया झंडा

संक्षेप:

मछही गांव में शनिवार को महावीरी ध्वजा पूजा में मुजफ्फरपुर सहित सात जिलों के लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ध्वजा चढ़ाने का कार्य मुखिया कौशल्या देवी और उनके पति द्वारा किया गया। पूजा के दौरान बच्चों का मुंडन संस्कार हुआ और मेले में भीड़ के बीच कुछ महिलाओं के सामान चुराने की घटनाएं हुईं।

Jan 31, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मछही गांव स्थित महावीर स्थान के प्रांगण में शनिवार को महावीरी ध्वजा पूजा में मुजफ्फरपुर के अलावा सात जिलों के लाखों श्रद्धालुओं ने महावीरी झंडा चढ़ाया। जय श्रीराम के जयकारे से मछही गांव गूंजता रहा। ध्वजा पूजा में समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मोतिहारी और मधुबनी से श्रद्धालु पहुंचे थे। सबसे पहले मुखिया कौशल्या देवी व उनके पति पूर्व पंसस योगेंद्र राय व ग्रामीणों ने पूजा पाठ कर ध्वजा चढ़ाया। एक दिवसीय प्रसिद्ध मछही महावीर ध्वजा पूजा को लेकर आसपास के दर्जनों गांवों में दो दिन पहले से उत्सवी माहौल रहता है। सुबह से ही लोग बैंड-बाजा के साथ पूजा करने पहुंचते रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सैकड़ों बच्चों का मुंडन संस्कार किया गया। मेले में जगह-जगह बना तोरण द्वार आकर्षण का केंद्र बना रहा। शांति व्यवस्था और विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त रहा। ध्वजा पूजा मेला में सकरा विधायक आदित्य कुमार, पूर्व विधायक लालबाबू राम, डीएसपी पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार शिवानी श्रेष्ठा, पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, सकरा नगर पंचायत के चेयरमैन मो. हैदर अली, उप चेयरमैन रणवीर कुमार, सकरा प्रमुख मो. नूर आलम, उपप्रमुख मदन सिंह, जिला पार्षद अनिल कुमार, पूर्व जिला पार्षद अंजय मेहता, पूर्व जिला पार्षद रीता कुमारी आदि शामिल हुए। इधर सकरा के सबहा हनुमान मंदिर व मधुसुदनपुर हनुमान मंदिर में भी ध्वजा पूजा का आयोजन किया गया। इधर, भीड़ में उच्चकों ने दर्जनों महिलाओं के आभूषण, पर्स, मोबाइल उड़ा लिया।