मीनापुर : शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
मीनापुर के शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मझौलिया, नेउरा, महदेईया सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मुस्तफागंज से कांवर यात्रा निकाली गई, जिसमें 551 कांवरियों ने बूढ़ी गंडक से पवित्र जल लाकर बाबा भैरवनाथ को अर्पित किया।

मीनापुर। प्रखंड के शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर सोमवार को शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मझौलिया, नेउरा, महदेईया, टेंगरारी, तुर्की, सिवाईपट्टी, चकजमाल, खेमाइपट्टी और मेथनापुर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मुस्तफागंज के भैरवनाथ मंदिर से शिवभक्तों ने कांवर यात्रा निकाली। 551 कांवरियों ने बूढ़ी गंडक के चांदपरना घाट से पवित्र जल लेकर गाजे-बाजे के साथ बाबा भैरवनाथ को जल अर्पित किया।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

