Muzaffarpur News: भूमिहीनों का आवेदन लेने से इनकार करने पर हंगामा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: गायघाट में 260 भूमिहीन लोगों ने अंचल कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा किया। अभियान बसेरा शिविर समाप्त होने के बाद आवेदन लेने से इनकार पर हंगामा हुआ। सीओ पुष्पराज ने बताया कि शिविर की समय-सीमा समाप्त हो गई थी, लेकिन लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें शिविर की जानकारी नहीं दी गई।

Muzaffarpur News: भूमिहीनों का आवेदन लेने से इनकार करने पर हंगामा

Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। अभियान बसेरा शिविर समाप्त होने के बाद बुधवार को 260 भूमिहीन लोगों ने अंचल कार्यालय पहुंच आवेदन फॉर्म जमा किया। इस दौरान आवेदन लेने से इनकार करने पर आवेदकों ने हंगामा किया। बाद मे सभी का आवेदन लिया गया। सीओ पुष्पराज ने बताया कि सात दिवसीय अभियान बसेरा शिविर की समय-सीमा सोमवार को समाप्त हो गई थी। इसके बाद भी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में भूमिहीन आवेदन जमा करने अंचल कार्यालय पहुंचे। वहीं, आवेदकों ने आरोप लगाया कि उनको शिविर की जानकारी नहीं दी गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: भूमिहीनों का आवेदन लेने से इनकार करने पर हंगामा