सात घरों से 45 लाख के गहने और नकदी ले गए चोर

Arun Kumar Singh हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुरौल के इटहा रसूलनगर पंचायत के मालपुर अग्रैल गांव में बुधवार रात चोरों ने सात घरों में चोरी की। चोरों ने 45 लाख के गहने और नकदी चुराई। गांव में दहशत फैली हुई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और पीड़ितों ने ओपी में आवेदन दिया है।

सात घरों से 45 लाख के गहने और नकदी ले गए चोर

मुरौल,एक संवाददाता। ओपी क्षेत्र की इटहा रसूलनगर पंचायत के मालपुर अग्रैल गांव में बुधवार की रात चोरों ने सात घरों को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 45 लाख के गहने और नकदी समेट लिए। एक रात सात घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। मुखिया देव कुमार महतो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मामले को लेकर पीड़ितों ने संयुक्त रूप से ओपी में आवेदन दिया है। पीड़ितों ने बताया कि गुरुवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। इधर, मुरौल ओपी अध्यक्ष लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि सात घरों में चोरी हुई है। पीड़ितों ने आवेदन दिया है, जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है।

इनके घर हुई चोरी : अर्जुन कुमार के घर से करीब 40 लाख के गहने, अशोक साहू के घर से 31,700 रुपए के आभूषण, रामबाबू कुमार के घर से 4 लाख 41, हजार रुपए के गहने, रामसागर राय के घर से नकद डेढ़ लाख रुपए, दिनेश राय के घर से नकद 14 हजार, रामचंद्र महतो के घर से 25 हजार रुपए और राम प्रमोद राय के घर से सबमर्सिबल मोटर की चोरी कर ली गई।

Arun Kumar Singh

लेखक के बारे में

Arun Kumar Singh

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।