दंपती व बहू को घर में बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति लूटी

Mar 01, 2026 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मोतीपुर के बंगारी गांव में शनिवार देर शाम प्रिंटिंग प्रेस संचालक संजय शुक्ल के घर पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया। उन्होंने संजय शुक्ल और उनके परिवार को कमरे में बंद कर लाखों की संपत्ति लूट ली। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया और एसडीपीओ ने जांच की।

दंपती व बहू को घर में बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति लूटी

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के बंगारी गांव में शनिवार की देर शाम प्रिंटिंग प्रेस संचालक संजय शुक्ल के घर में हथियार से लैस नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। संजय शुक्ल और उनकी पत्नी एवं बहू को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बक्सा, आलमीरा तोड़कर लाखों की संपत्ति लूट ली। वारदात को अंजाम देकर हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। एसडीपीओ पश्चिमी-1 घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि देर शाम आधा दर्जन नकाबपोश अपराधी घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।