Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMartyrdom of Akalu Turha Youth Inspired to Serve the Nation
अकलू तुरहा की शहादत से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी : नित्यानंद

अकलू तुरहा की शहादत से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी : नित्यानंद

संक्षेप:

- अमर शहीद अकलू तुरहा के शहादत दिवस पर समारोह आयोजित - भाजपा अति पिछड़ा

Aug 14, 2025 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिप्र। अकलू तुरहा 24 वर्ष की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए। आज के युवाओं को उनकी शहादत से प्रेरणा लेने की जरूरत है। ये बातें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहीं। वे गुरुवार को आमगोला में भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में अमर शहीद अकलू तुरहा के शहादत दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने की। इससे पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, शिवहर की पूर्व सांसद रमा देवी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार व अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से समारोह का उद्घाटन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रमा देवी ने अकलू तुरहा की जीवनी को पाठ्यपुस्तकों में शामिल करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के संयोजक सुबोध कुमार ने तुरहा समाज की बेहतरी को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मौके पर औराई के विधायक रामसूरत राय, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, पूर्व विधान पार्षद गीता कुमारी, मुकेश चंद्रवंशी, उपमेयर डॉ. मोनालिसा, पूर्व मेयर सुरेश कुमार, बिरजू साह, डॉ.ममता रानी आदि थे। संचालन कुंदन कुमार गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन राकेश रंजन ने किया।