ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकरजा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति-ससुर गिरफ्तार

करजा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति-ससुर गिरफ्तार

करजा थाना क्षेत्र के सलाहपुर में एक विवाहिता की हत्या कर सोमवार की रात शव को दफना दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद मंगलवार को करजा पुलिस ने सीओ की मौजूदगी में शव को निकाल पोस्टमार्टम...

करजा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति-ससुर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 26 May 2020 09:17 PM
ऐप पर पढ़ें

करजा थाना क्षेत्र के सलाहपुर में एक विवाहिता की हत्या कर सोमवार की रात शव को दफना दिया गया। सूचना के बाद मंगलवार को करजा पुलिस ने सीओ की मौजूदगी में शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मृतका के पिता देवरिया थाना के चैनपुरा निवासी दिनेश्वर पंडित ने करजा पुलिस के समक्ष फर्द बयान दर्ज कराया है। इसमें बताया कि अपनी पुत्री फुला देवी की शादी दस वर्ष पहले करजा थाना क्षेत्र के सलाहपुर के जियालाल पंडित के पुत्र शम्भू पंडित के साथ किया था। उसे पास एक पुत्र व एक पुत्री है। शादी के बाद अपने दामाद को एक लाख रुपये व एक बाइक उपहार स्वरूप दिया था। उसके बाद उसका पति, ससुर मिश्रीलाल पंडित व सास तेतरी देवी दहेज के रूप में डेढ़ लाख रुपये मांगने लगा। रुपये नहीं देने पर बेटी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था। जान मारने की धमकी देता था। इसके बाद मंगलवार की सुबह हमलोगों को पता चला कि मेरी बेटी की हत्या कर नहर किनारे दफना दिया गया है। बेटी के घर आने पर उसके पति व ससुर से पूछताछ करने पर नहीं बताया गया। इसके बाद करजा थाना को सूचित किया। पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ करने पर बगाही नहर किनारे गड्ढा खोदकर शव को गाड़ दिए जाने की जानकारी हुई। करजा पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को गड्ढे से निकाला। करजा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता का फर्द बयान दर्ज कर लिया गया है। दोनों लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बुधवार को जेल भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें