
मनीष और दिशा को जिला रैपिड चेस चैंपियनशिप का खिताब
मुजफ्फरपुर में आयोजित जिला रैपिड रेटिंग चेस चैंपियनशिप में मनीष कुमार ने चार अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। यश कुमार दूसरे और पवन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दिशा ने खिताब जीता। शीर्ष दो खिलाड़ी बिहार चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। रैटेड खिलाड़ी मनीष कुमार ने जिला रैपिड रेटिंग चेस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। कलमबाग चौक स्थित मुजफ्फरपुर जिला चेस एसोसिएशन के कार्यालय सभागार में रविवार को आयोजित चैंपियनशिप में पांच चक्रों की बाजी में चार अंक हासिल कर मनीष शीर्ष स्थान पर रहे। यश कुमार चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि पवन सिंह को चार अंकों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 3.5 अंकों के साथ राज आर्य चौथे, परणीत सिन्हा 3.5 अंक लेकर पांचवें, युवान रमन तीन अंक लेकर छठे, सिद्धार्थ शांडिल्य तीन अंक लेकर सातवें, प्रियांशु भारद्धाज तीन अंक लेकर आठवें, वैभव मिश्रा तीन अंक लेकर नौवें व देवराज 2.5 अंक लेकर दसवें स्थान पर रहे।
वहीं बालिका वर्ग में दिशा खिताब जीतने में सफल रही। उन्हें 2.5 अंक मिले। दूसरे स्थान पर दो अंक के साथ अग्रिमा राज रही। चैंपियनशिप में शीर्ष दो स्थान पर आने वाले खिलाड़ी 27 व 28 दिसंबर को मुजफ्फरपुर के आदर्श छात्रावास में होने वाले बिहार रैपिड रैटिंग चेस चैंपियनशिप में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि ऐश्वर्या कुमारी प्रबंधक एलेन क्लास और अतिथि साल्वी सिन्हा ने शीर्ष स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफ देकर पुरस्कृत किया। मुजफ्फरपुर चेस एसोसिएशन के सचिव हिमांशु कुमार ने मंच का संचालन किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




