
पूजा समितियों से हवादार पंडाल निर्माण कराने का अनुरोध
गोरौल में सीओ अंशु कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। दुर्गा पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया गया। पंडालों में सीसीटीवी कैमरा और अग्निशामक यंत्र लगाना भी जरूरी है। डीजे पर पूर्णतः...
गोरौल। थाना परिसर में सोमवार को सीओ अंशु कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र लगाना अनिवार्य है। थानेदार ने कहा कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। पूजा समितियों से हवादार पंडाल निर्माण कराने का अनुरोध किया। बैठक में मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, ई. अरविंद कुमार, रामएकबाल सिंह कुशवाहा, संजय कुमार, कौशल किशोर सिंह, राजकुमार चौधरी, जितेंद्र कुमार, अजब लाल राय, मो. इरशाद, कौशल सिंह, अपर थानेदार प्रशांत कुमार, अवर निरीक्षक हरेंद्र दास आदि उपस्थित थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


