शराबबंदी को लेकर जागरूक करें अधिकारी-कर्मी
शराबबंदी को लेकर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसडीएम पश्चिमी ब्रजेश कुमार व बीडीओ विजय कुमार ठाकुर ने सभी...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 04 Dec 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें
कांटी। हि.सं.
शराबबंदी को लेकर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसडीएम पश्चिमी ब्रजेश कुमार व बीडीओ विजय कुमार ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को लोगों को जागरूक व प्रेरित करने का निर्देश दिया। शराब निर्माण व खरीद-फरोख्त रोकने के लिए टॉल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। कार्यशाला में जीविका कर्मी भी शामिल थे।