Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMajor Transfer of 166 Police Inspectors in Muzaffarpur 104 Men and 62 Women Affected
पांच साल से एक ही जिले में जमे 166 दारोगा का तबादला

पांच साल से एक ही जिले में जमे 166 दारोगा का तबादला

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में 2018 बैच के 166 दारोगा का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 104 पुरुष और 62 महिलाएं शामिल हैं। स्थानांतरण के तहत एक दर्जन थानेदार हटाए जाएंगे। डीआईजी चंदन कुशवाहा ने स्थानांतरण की सूची जारी...

Aug 28, 2025 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत रेंज में 2018 बैच के 166 दारोगा का स्थानांतरण किया गया है। ये एक ही जिले में पांच साल से जमे थे। स्थानांतरित दारोगा में 104 पुरुष और 62 महिला दारोगा हैं। डीआईजी तिरहुत चंदन कुशवाहा ने स्थानांतरण की सूची जारी कर दी है। रेंज के चारों जिलों के पुलिस कप्तानों को स्थानांतरित पदाधिकारियों को शीघ्र विरमित करने का निर्देश दिया है। इस स्थानांतरण से मुजफ्फरपुर जिले में करीब एक दर्जन थानेदार हटेंगे। उनकी जगह नए थानेदार की पोस्टिंग की जाएगी। थानेदारों की पोस्टिंग डीआईजी के अनुमोदन से एसएसपी सुशील कुमार करेंगे। मुजफ्फरपुर से 52 पुरुष व 26 महिला, वैशाली से 23 पुरुष व 25 महिला, सीतामढ़ी से 19 पुरुष व 9 महिला और शिवहर से 10 पुरुष व चार महिला दारोगा का स्थानांतरण हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुजफ्फरपुर जिले से सकरा, मनियारी, गायघाट, करजा, मुशहरी, बोचहां, गरहा, पियर, सिवाईपट्टी, सिकंदरपुर समेत एक दर्जन थानों के थानेदार का स्थानांतरण हो गया है। डीआईजी ने स्थानांतरण आदेश में स्पष्ट किया है कि बीते 21 अगस्त को मुख्यालय से 2018 बैच के दारोगा के तबादले का निर्देश दिया गया था। इसके बाद 26 अगस्त को स्थानांतरण समिति की बैठक में तबादले सूची पर निर्णय लिया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है।