शराब बरामदगी में दो भाई सहित पांच पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बरौनी हाईवे पर पिपरी चौक के पास 2400 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसमें दो सगे भाई चंचल और अमरजीत कुमार के अलावा तीन अन्य तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चालक भैरो राम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य तस्करों की तलाश जारी है।

शराब बरामदगी में दो भाई सहित पांच पर केस

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरौनी हाईवे पर पिपरी चौक के समीप पिकअप पर लोड 24 सौ लीटर विदेशी शराब बरामदगी में दो सगे भाई सहित पांच तस्करों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें पिपरी निवासी चंचल कुमार व अमरजीत कुमार, लौतन निवासी दीपक कुमार एवं पिकअप का मालिक और चालक राजस्थान निवासी भैरो राम शामिल है। दो दिन पहले लौतन गांव में 12 सौ लीटर शराब जब्त की गई थी, जिसमें दोनों सगे भाई चंचल कुमार व अमरजीत कुमार को नामजद किया गया था। सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि चालक भैरो राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।