शराब के साथ अलग अलग जगहों से नौ गिरफ्तार

Feb 14, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर नौ शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। एक आरोपी नाबालिग है, जिसे पर्यवेक्षण गृह में भेजा गया है। अन्य आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

शराब के साथ अलग अलग जगहों से नौ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर नौ शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। इसके ठिकाने से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज भेज दिया गया। एक आरोपित नाबालिग है। उसे पर्यवेक्षण गृह में भेजा गया। उसपर चोरी और लूटकांड का केस मीनापुर थाना में पूर्व से दर्ज है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि मीनापुर के गजाईचक के अमित कुमार को एक बाइक और छह कार्टन शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसपर आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसके अलावा शेरपुर से रोशन कुमार को 24 कार्टन उत्तर प्रदेश निर्मित शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उसने घर के पीछे खाली जगह में पर्दा घेरकर शराब को स्टाक कर रखा था। गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर शराब बरामद की गई। इसके अलावा टीम ने मोतीपुर के गहुआ चक से संतोष कुमार और रसुलागंज से शनि कुमार को 109 लीटर देसी शराब और दो बाइक, सरैया के विशुनपुर बसंत से दो लीटर देसी शराब के साथ रूपलाल सहनी, अखाड़ाघाट से दिलीप कुमार को 11.60 लीटर विदेशी शराब, सरैया के बहिलवारा से दिनेश कुमार, मुशहरी प्रह्लादपुर से दीपक महतो को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।