Muzaffarpur News: नाजिरपुर में बिहटा के वनदेवी मंदिर की तरह पंडाल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के नाजिरपुर में इस बार दुर्गापूजा पंडाल वन देवी मंदिर के रूप में बनाया जा रहा है। मुख्य द्वार पर 40 फीट ऊंचा स्वरूप होगा, जिसमें मां दुर्गा का महिषासुर वध करते हुए चित्रण होगा। मोहल्ले की महिलाएं छप्पन भोग तैयार करेंगी और पंडाल में भव्य आरती होगी।

Muzaffarpur News: नाजिरपुर में बिहटा के वनदेवी मंदिर की तरह पंडाल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नाजिरपुर में इस बार बिहटा के प्रसिद्ध वन देवी मंदिर की तरह दुर्गापूजा पंडाल बन रहा है। 40 फीट ऊंचे मुख्य द्वार पर वन देवी के विकराल स्वरूप की झलक दिखाई जाएगी। यहां पहाड़, घने जंगल और पेड़-पौधों के बीच रथ पर सवार मां दुर्गा महिषासुर का वध करती नजर आएंगी।

पूजा समिति की तैयारियां

पूजा समिति आस्था परिषद के आयोजक सह मूर्तिकार उज्ज्वल सहनी 12 फीट ऊंची प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। माता के साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय भी विराजमान रहेंगे। उज्जवल सहनी ने बताया कि पंडाल के अंदर वन देवी मंदिर जैसा दृश्य का एहसास होगा। पूजा पंडाल के अंदिर पहाड़ और घने जंगल के बीच मां दुर्गा का स्वरूप दिखाई देंगी। माता के रथ के पास दो शेर दौड़ते हुए दिखाई देंगे। पंडाल को आकर्षक रोशनी, लेजर लाइट और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। पंडाल का निर्माण पंकज मार्केट के टेंट संचालक रोशन कुमार के निर्देशन में हो रहा है।

छप्पन भोग की तैयारी

मोहल्ले की महिलाएं तैयार करेंगी छप्पन भोग

नवरात्र में पूजा-अर्चना पंडित नीरज तिवारी और विशाल तिवारी संयुक्त रूप से कराएंगे। प्रतिदिन शाम सात बजे माता की भव्य आरती होगी। सप्तमी को फल, अष्टमी को खीर और नवमी को हलवा का भोग लगाया जाएगा। दशमी को माता को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। मोहल्ले की महिला श्रद्धालु मिलकर छप्पन भोग तैयार करेंगी। उज्जवल सहनी ने बताया कि कलश स्थापना 11 अक्टूबर को विसर्जन 21 अक्टूबर को होगा। उज्जवल सहनी ने बताया कि दशमी की शाम वृहद रूप में भंडारे का आयोजन होगा।

कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी

तैयारी में जुटे 25 से अधिक कार्यकर्ता

पूजा आयोजन की जिम्मेदारी बाबा गरीबनाथ मंदिर के महंत अभिषेक पाठक, अरविंद सिंह, आकाश चौधरी, राज आर्यन, अजीत पटेल, श्वेता सिंह, पिंकी सिंह, उज्ज्वल सहनी, अंकित, शंभू, पुष्कर, मणिकांत, सुमन समेत 25 से अधिक कार्यकर्ताओं पर रहेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦दुर्गापूजा पंडाल किस प्रकार का होगा?−
दुर्गापूजा पंडाल वन देवी मंदिर के रूप में बनाया जाएगा और इसमें 40 फीट ऊंचा मुख्य द्वार होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: नाजिरपुर में बिहटा के वनदेवी मंदिर की तरह पंडाल