Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMain Accused of Aslam Murder Case Surrenders After 4 Arrested
असलम हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

असलम हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

संक्षेप:

राजा साह, असलम हत्याकांड का मुख्य आरोपित, बुधवार को सरेंडर कर दिया। इससे पहले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। यह हत्या हरपुर गांव में हुई थी, जहां मो. रेजा के पुत्र असलम का शव बगमती नदी के पार...

Aug 13, 2025 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

हथौड़ी। असलम हत्याकांड का मुख्य आरोपित राजा साह ने बुधवार को सरेंडर कर दिया। केस के आईओ मनीष कुमार ने बताया कि इससे पहले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले हरपुर गांव में मो. रेजा के पुत्र असलम की आरोपितों ने हत्या कर शव को बगमती नदी के पार औराई थाने के फतेपुर बेरौना गांव के चौर में फेंक दिया था। वारदात के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें