Muzaffarpur News: जयंती पर दो महापुरुषों को किया गया याद

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मीनापुर हाईस्कूल में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विभिन्न स्कूलों में बच्चों ने गांधीजी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला और दांडी मार्च निकाला। पंचायतों में भी महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई।

Muzaffarpur News: जयंती पर दो महापुरुषों को किया गया याद

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर हิตี้। प्रखंडों में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री को जयंती पर याद किया गया। मीनापुर हाईस्कूल स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने श्रद्धासुमन अर्पित की। रविशंकर राय, रामसंजीवन यादव, मुमताज अंसारी, वीरेंद्र पंडित, विजय मंडल, बेचन राय, शिवशंकर राय, सत्तार अंसारी, मो. रहमत आदि मौजूद थे। वहीं, बीजेपी नेता तेजनारायण शर्मा के नेतृत्व में नेताओं ने बापू और लालबहादुर शास्त्री को याद किया।

कांटी के असनगर में कार्यक्रम

कांटी के असनगर में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. अब्दुल्ला, जिला उपाध्यक्ष तनवीर आलम, मनोज कुमार राउत, कौशल सिंह, मोहन बैठा, भिखारी राम आदि थे। मानिकपुर नरोत्तम पंचायत में मुखिया नवीन कुमार आदि थे।

विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम

औराई के रतवारा, जनार, अमनौर, बैगना, अमनौर समेत अन्य विद्यालयों में दोनों महापुरुषों को याद किया गया। औराई शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय यादव ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

गांधीजी को श्रद्धांजलि

मुशहरी पूर्वी मंडल कार्यालय में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार, महामंत्री सतीश कुमार व विनय पाठक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पारू प्रखंड के स्कूलों में जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बच्चों को गांधीजी के जीवन से कराया अवगत

मोतीपुर। मध्य विद्यालय चौकिया में एचएम अभय कुमार ने बच्चों को गांधीजी के जीवन और विचारों के बारे में बताया। नगर परिषद वार्ड चौदह में तौलीक साहू समाज के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर केक काटा। वार्ड पार्षद शशि कुमार गुप्ता ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से बच्चों को परिचित कराने से उनमें अच्छे संस्कार आते हैं। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शशि गुप्ता, जितेंद्र कुमार, डॉ. एके आर्य, डॉ. राकेश साह, सीताराम साह, संजीव कुमार, प्राचार्य दिवेश प्रसाद, अनिल कुमार, किट्टू राज आदि थे।

ग्रामसभा में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

सकरा। की रामपुरकृष्ण पंचायत में मुखिया विभा देवी की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा हुई। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पंचायत सचिव अखिलेश चौपाल ने रिफॉर्म उत्सव के बारे में एजेंडावार जानकारी दी। पैक्स अध्यक्ष उदय शंकर शर्मा, अभिषेक कुमार एवं ग्रामीण मौजूद थे।

गांधी जयंती पर बच्चों ने निकाला दांडी मार्च

मड़वन। प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय गवसरा में बच्चों ने दांडी मार्च निकालकर महात्मा गांधी के ऐतिहासिक आंदोलन को याद किया। बच्चों ने गांधीजी के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान को दर्शाते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के सिद्धांतों की जानकारी दी। साथ ही बच्चों से इन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। मौके पर विद्यालय के एचटी बुसरा प्रवीण, डेजी कुमारी समेत सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जवाब देने वाले प्रश्न

✦महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती कब मनाई गई?−
महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को मनाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: जयंती पर दो महापुरुषों को किया गया याद