महाशिवरात्रि पर 27 जगहों पर निकलेगी शोभायात्रा
मुजफ्फरपुर में महाशिवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डीएम और एसएसपी ने जुलूसों की अनुमति, रूट चार्ट और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहर में तीन नए ट्रैफिक पोस्ट भी बनाए गए हैं, जहां पुलिस बल तैनात रहेगा।

मुजफ्फरपुर। महाशिवरात्रि के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक हुई। बैठक के बाद डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसमें पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती का निर्देश दिया गया है। बैठक में बताया गया कि दोनों अनुमंडलों में कुल 27 जुलूस प्रस्तावित हैं। डीएम ने थाना स्तर पर जुलूसों की समीक्षा करने और प्रत्येक जुलूस की पूर्व अनुमति, रूट चार्ट व समय-सीमा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जुलूस व शिव बरात में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया।
सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग और गड़बड़ी करने वालों पर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। शहर में बढ़ाए गए तीन ट्रैफिक पोस्ट मुजफ्फरपुर। महाशिवरात्रि पर शहर में आवागमन सुचारू रखने को लेकर तीन और ट्रैफिक पोस्ट बढ़ाए गए हैं। ट्रैफिक थानेदार अजय कुमार ने बताया कि छाता बाजार, माखन साह चौक और पुरानी बाजार शामिल है। अन्य सभी जगह पहले से पोस्ट हैं, जहां पुलिस बल तैनात है। शिवरात्रि के दिन सुबह छह बजे से ही पुलिस बल अपने अपने पोस्ट पर तैनात रहेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




