शिवशक्ति स्थल भवानी नगर से निकलेगी शिव की बरात

Feb 12, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर के भवानी नगर में महाशिवरात्रि पर 14 फरवरी को पूजा-मटकोर का आयोजन होगा। पूजा शाम 6 बजे शुरू होगी। 15 फरवरी को भगवान शिव की बरात ढोल-बाजे के साथ निकलेगी और रात में शिव-पार्वती का विवाह समारोह होगा। 16 फरवरी को भंडारा होगा।

शिवशक्ति स्थल भवानी नगर से निकलेगी शिव की बरात

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिवशक्ति स्थल भवानी नगर भगवानपुर में महाशिवरात्रि पर मंदिर प्रांगण में पूजा-मटकोर का अयोजन 14 फरवरी को होगा। पूजा शाम छह बजे से शुरू होगी। 15 को शिव मंदिर प्रांगण से दोपहर बाद तीन बजे से रथ पर सवार भगवान शिव की बरात ढोल-बाजे के साथ निकलेगी। झांकी पताही रूप, पताही चौक, भगवानपुर होते हुए यादव नगर भवानी नगर मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। रात में भगवान शिव-पार्वती का विवाह समारोह होगा। 16 को भंडारा होगा। अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बताया कि मंदिर में शिव बरात की झांकी निकालने की परंपरा 14 साल से चली आ रही है। आयोजन में अध्यक्ष के अलावा कोषाध्यक्ष चंचल ठाकुर, मंदिर यजमान सुमन सिंह, निगरानी अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, दुर्गेश, सुमित, सौरभ, गौरव, आशुतोष, मृत्युंजय, निशांत, लकी आदि बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMahashivratri Celebration in Muzaffarpur Traditional Shiv Baraat Procession
;;;