Muzaffarpur News: सेवा शिविर व पालकी यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: महाकाल सेवा दल की बैठक रविवार को आमगोला विवाह भवन में हुई, जिसमें सावन में सेवा शिविर और दो अगस्त को पालकी यात्रा की तैयारी पर चर्चा की गई। अध्यक्ष आकाश चौधरी ने श्रद्धालुओं की सुविधा पर ध्यान देने की बात कही। संरक्षक रमेश रत्नाकर ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया।

Muzaffarpur News: सेवा शिविर व पालकी यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाकाल सेवा दल की बैठक रविवार को आमगोला स्थित एक विवाह भवन में हुई। बैठक में सावन में सेवा शिविर एवं दो अगस्त को पालकी यात्रा से संबंधित तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया। संरक्षक रमेश रत्नाकर ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए सदस्यों को सतर्क रहने तथा जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। सतीश कुमार साथी ने कहा कि पालकी यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाजसेवा का भी प्रतीक है।मौके

पर दल के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, नथुनी महतो, अजीत पटेल, कुणाल पटेल, कुणाल श्रीवास्तव, उज्ज्वल सहनी, ओमप्रकाश दुबे, रामजी महतो, अमरनाथ चौधरी, शिवम राज, प्रकाश चौहान, मुन्ना कुमार, रौशन, चन्दन कुमार, दीपू मिश्रा, राज आर्यन, कन्हाई यादव, राजा यादव, बबलू पटेल, शिवम मेहता, अभिनन्दन, सागर, भास्कर, आकाश, महिला टीम की अध्यक्ष सीमा चंद्रवंशी, आरती, दुर्गा, निशा, चंदा, अंजली, रौशनी, मेघा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।