अब जिले में 1010 रुपये का मिलेगा गैस सिलेंडर
मुजफ्फरपुर में एलपीजी कंपनियों ने रसोई और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब 1010 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर की 2126 रुपये हो गई है। गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि यह उनके बजट को प्रभावित करेगा। हर साल मार्च में गैस की कीमतों में वृद्धि होती है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एलपीजी कंपनियों ने रसोई व कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया है। रसोई गैस के एक सिलेंडर पर 60 और कॉमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपये बढ़े हैं। जिले में अब रसोई गैस का सिलेंडर 1010 रुपये में मिलेगा। इससे पहले यह 950 रुपये में मिलता था। कॉमर्शियल गैस का सिलेंडर 2126 रुपये में मिलेगा। होली से पहले भी एलपीजी कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की थी।रसोई गैस के दाम में वृद्धि ने गृहिणियों की चिंता बढ़ा दी है। महिलाओं का कहना है कि पहले से ही रसोई गैस महंगा था। अब एक सिलेंडर पर 60 रुपये की वृद्धि से किचेन के बजट का गणित पूरी तरह बिगड़ जाएगा।
गृहस्थी के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। मध्यवर्गीय परिवार अधिक प्रभावित होगा।जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष रामधार पांडेय ने बताया कि मार्च में अक्सर रसोई गैस के दाम में वृद्धि की जाती रही है। वर्ष 2022 के मार्च में एक नहीं, दो बार दाम बढ़ा था। 2023 के मार्च में गैस सिलेंडर सबसे महंगा हुआ था। 2024 व 2025 में घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर थे। कॉमर्शियल सिलेंडर में हल्की बढ़ोतरी की गयी थी।वार्ता : सभी फोटो सतीश के पासअचानक रसोई गैस की कीमत बढ़ा दी गई। इससे पूरा बजट प्रभावित हो जाएगा। सालाना 720 रुपये गैस सिलेंडर का बजट बढ़ गया है। इसका दर नियंत्रित होना चाहिए। हर घर को यह प्रभावित करेगा।-अनुपमा पांडेय, गृहिणी सोनबरसारसोई गैस के सिलेंडर पर 60 रूपये बढ़ाकर किचेन के बजट को प्रभावित कर दिया गया है। पहले से ही महंगाई की मार गृहिणी झेल रही हैं। इससे पूरे महीने का बजट प्रभावित होगा।-रूबी कुमारी, गृहिणी ब्रह्मपुरामध्यवर्गी परिवार पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है। हर वर्ष मार्च में रसोई गैस के दाम को बढ़ा दिया जाता है। इससे पूरा बजट फेल हो जाता है। यह ऐसी घरेलु आवश्यकता है, जिसे इग्नोर नहीं किया जा सकता है।डॉ. अंजना, प्रोफेसर, एलएस कॉलेजरसोई गैस का दाम बढ़ना हैरान करने वाली खबर है। अचानक 60 रूपये प्रति सिलेंडर दाम बढ़ गया है। निजी संस्थानों में काम करने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित होंगे।-ममता कुमारी, नर्सिंग छात्रा बैरियागैस सिलेंडर का दाम बढ़ना हतप्रभ करने वाली सूचना है। बीते साल ही दाम बढ़ाया गया था। पहले से ही गैस की कीमत अधिक है। अब 60 रुपये प्रति सिलेंडर का भार देकर किचेन का बजट बिगाड़ दिया गया है।-अरुणिमा कुमारी, गृहिणी ब्रह्मपुरानिजी कंपनियों के भरोसे परिवार को चलाने वाले इस बढ़ोतरी से परेशान होंगे। उनका बजट गड़बड़ा जाएगा। उन्हें रसोई गैस पर 60 रुपये अधिक खर्च करने की तैयारी करनी होगी। अभी गैस महंगा होना ठीक नहीं है।-कंचन कुमार, योग शिक्षिका, खबड़ा
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


