मूट कोर्ट प्रतियोगिता कानून के छात्रों के लिए उत्कृट मंच : पूर्व मंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में शनिवार को SKJ लॉ कालेज में एलपी शाही मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्वमंत्री डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने इसे कानून के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।

मूट कोर्ट प्रतियोगिता कानून के छात्रों के लिए उत्कृट मंच : पूर्व मंत्री

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एसकेजे लॉ कालेज में शनिवार को एलपी शाही मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्वमंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया।उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता कानून के छात्रों के लिए एक उत्कृट मंच है, जो उन्हें वास्तविक अदालत के माहौल में शोध, तर्क और वकालत के कौशल को निखारने का अवसर देती है। यह प्रतियोगिता छात्रों में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें पेशेवर कानूनी चुनौतियों के लिए तैयार करेगी। महाविद्यालय के अध्यक्ष एसके मिश्रा ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों को व्यावहारिक कानूनी ज्ञान, तथ्यों के विश्लेषण, कानूनी शोध, ड्राफ्टिंग एवं प्रारूपण कार्य में दक्ष बनाएगी।

विवि स्नातकोत्तर इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. रेणु कुमारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से छात्रों में न्यायिक प्रक्रियाओं के पेशेवर और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा मिलेगा। इन अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए जाने वाले ट्रॉफियो का अनावरण भी किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं विधि महाविद्यालय से आयी टीम के सदस्यों का परिचय भी कराया गया। प्रतियोगिता के दौरान कुल छः बेंचों का गठन किया गया था, जिसमें 12 न्यायाधीशों ने सुनवाई की।कॉलेज के सचिव डॉ. उज्ज्वला मिश्रा, निदेशक जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. केकेएन तिवारी, प्रो. बीएम आजाद, डॉ. रत्नेश कुमार, प्रो. आशुतोष कुमार, डॉ. एसपी चौधरी, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. आरए सहाय, डॉ. नेहा भारती, प्रो. देवाशीष, प्रो. साक्षी, प्रो. सौम्या, उज्जवल कुमार, विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।