ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरजिले में कम कीमतों के स्टाम्प पेपर की कमी

जिले में कम कीमतों के स्टाम्प पेपर की कमी

कम कीमतों के स्टाम्प पेपर की जिले में भारी कमी है। जरूरतमंदों को एक हजार, पांच सौ व सौ रुपये के स्टाम्प पेपर की कमी की समस्या लगातार झेलनी पर रही है। कोषागार अधिकारी और वेंडर आपस में...

जिले में कम कीमतों के स्टाम्प पेपर की कमी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 16 Feb 2018 02:23 AM
ऐप पर पढ़ें

कम कीमतों के स्टाम्प पेपर की जिले में भारी कमी है। जरूरतमंदों को एक हजार, पांच सौ व सौ रुपये के स्टाम्प पेपर की कमी की समस्या लगातार झेलनी पर रही है। कोषागार अधिकारी और वेंडर आपस में आरोप-प्र्रत्यारोप लगा रहे हैं।

कोषागार अधिकारी का आरोप है कि स्टाम्प पेपर की कमी नहीं है। वेंडर जानबूझ कर कमी करा रहे हैं। वहीं, वेंडरों का कहना है कि अधिकारी कम कीमत के स्टाम्प पेपर की किल्लत कर रहे हैं। जब वेंडर को कम कीमत वाले स्टाम्प पेपर नहीं मिलेंगे तो वह बाजार में कैसे स्टाम्प पेपर लोगों को देगा। वेंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि कोषागार से वेंडर को 15 दिनों के अंतराल पर स्टाम्प पेपर दिए जाते हैं। इसमें भी कम कीमतों के स्टाम्प पेपर सीमित संख्या में दी जा रही है।

वहीं, कोषागार पदाधिकारी मदन कुमार चौधरी के अनुसार निबंधन कार्यालय और वेंडर जानबूझ कर स्टाम्प पेपर की कमी कर रहे हैं। कोषागार अधिकारी का कहना है कि समय से वह स्टाम्प पेपर निर्गत कर रहे हैं। वेंडर को अपने स्टॉक की जानकारी देनी होती है। लेकिन, कोई वेंडर अपने काउंटर पर नहीं लिखते हैं कि उनके पास किस स्टाम्प का कितना स्टॉक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें