Muzaffarpur News: प्रेमी ने बहन के साथ मिलकर प्रेमिका को छत से नीचे फेंका, गंभीर
Muzaffarpur News: 12 सितंबर को एक गांव में प्रेमी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका को छत से नीचे फेंक दिया। युवती गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। उसने बयान देकर प्रेमी को गिरफ्तार कराया। घटनापर, प्रेमी के अन्य परिजनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है।

Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 सितंबर की रात प्रेमी ने परिजनों के साथ मिलकर प्रेमिका को छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है। इस सबंध में युवती ने मेडिकल ओपी में फर्द बयान दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पारू पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।युवती ने मेडिकल ओपी पुलिस को बताया कि एक माह पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रेम विवाह किया। सूचना पर युवक का जीजा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। दोनों को समझाकर घर पर विधि-विधान के साथ शादी कराने की बात कही। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका घर आ गए।
यहां परिजनों ने युवती को रखने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपने घर चली गई। एक सप्ताह पहले समाज के लोगों के दबाव पर युवक अपने घर ले गया। 11 सितंबर को प्रेमी की मां और चाची उसे प्रेमी की छोटी बहन के घर ले गई। इस बीच प्रेमी भी पहुंच गया। 12 सितंबर को प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने मुजफ्फरपुर गई, लेकिन शनिवार होने के कारण कोर्ट मैरिज नहीं हो सकी। उसी दिन रात में 11 बजे प्रेमी, उसकी छोटी बहन, बहन की सास एवं ससुर ने मिलकर मारपीट की। घसीटते हुए छत पर ले गया और नीचे फेंक दिया, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गई। थानेदार प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


