ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरभगवान कृष्ण का मना छठी महोत्सव, 56 भोग लगाया

भगवान कृष्ण का मना छठी महोत्सव, 56 भोग लगाया

भगवान कृष्ण का छठी महोत्सव बुधवार की शाम शहर के मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। हरिसभा चौक स्थित श्रीश्री 108 मुरली मनोहर राधा-कृष्ण मंदिर में शाम...

भगवान कृष्ण का मना छठी महोत्सव, 56 भोग लगाया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 24 Aug 2022 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

भगवान कृष्ण का छठी महोत्सव बुधवार की शाम शहर के मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। हरिसभा चौक स्थित श्रीश्री 108 मुरली मनोहर राधा-कृष्ण मंदिर में शाम छह बजे से महोत्सव शुरू हुआ। पुजारी पं. रवि कुमार झा ने बताया कि बाल कृष्ण को सर्वप्रथम पंचामृत से स्नान कराकर नये वस्त्र पहनाए गए। इसके बाद पूजन कर भोग लगाया गया। अंत में महाआरती की गई। श्रद्धालुओं के बीच पंचामृत व प्रसाद वितरण किया गया।

इधर, गरीबस्थान मंदिर, साहू पोखर स्थित फलहारी बाबा मठ, गोला रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर, ब्रह्मपुरा स्थित सर्वेश्वर नाथ मंदिर महामाया स्थान में भी हर्षोल्लास के साथ बाल कृष्ण का छठी महोत्सव मनाया गया। उधर, गायत्री शक्ति पीठ अखाड़ाघाट में संगीतमय छठी महोत्सव का आयोजन किया गया। जोन समन्वयक परिजात प्रसून ने बताया कि भगवान को 56 भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें