ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदेर रात करजा में लुटेरों ने शिक्षक को मारी गोली

देर रात करजा में लुटेरों ने शिक्षक को मारी गोली

करजा थाना के समीप करजा गांव में शनिवार की देर रात लूट में विफल होने पर लुटेरों ने एक निजी शिक्षक को गोली मार...

देर रात करजा में लुटेरों ने शिक्षक को मारी गोली
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 15 Sep 2019 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

करजा थाना के समीप करजा गांव में शनिवार की देर रात लूट में विफल होने पर लुटेरों ने एक निजी शिक्षक को गोली मार दी। लुटेरों ने पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली पारू के ठेंगपुर निवासी शिक्षक नीतेश कुमार के कंधे में लगी। घटना के वक्त वह शहर से अपने साथी रितिक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। घायल शिक्षक को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर करजा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की।

वहीं घटना की जानकारी पाकर शिक्षक के भाई रोहित व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। भाई ने बताया कि रात करीब 11 बजे स्कूटर सवार तीन लुटेरों ने नीतेश का पीछा किया। ओवरटेक कर रोकना चाहा। नहीं रुकने पर लुटेरों ने पांच राउंड फायरिंग की। एक गोली नीतेश के कंधे में लगी। शिक्षक के पिता रंजन प्रसाद कुशवाहा किसान हैं। उनका साथी रितिक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें