करजा में सीएसपी संचालक को चाकू मार 4.5 लाख की लूट
करजा थाना के मोतीपुर-बड़कागांव रोड में बड़कागांव भूतही पोखर के समीप शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक से साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर संचालक व एक कर्मी को...
करजा थाना के मोतीपुर-बड़कागांव रोड में बड़कागांव भूतही पोखर के समीप शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक से साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर संचालक व एक कर्मी को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। अपराधी उनका लैपटॉप भी लूटकर ले गए। सीएसपी संचालक मुकेश प्र. सरोज मोतीपुर के झिंगहा निवासी हैं जबकि उनके साथ कर्मी की पहचान लकटाकोठी निवासी नीतेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पाकर दल-बल के साथ पहुंचे करजा थानाध्यक्ष ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि मौके से एक कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि संचालक ने पूछताछ में बताया है कि बैंक से गुरुवार की शाम कैश लेकर अपने घर गए थे। वहां से सुबह बड़कागांव स्थित सीएसपी के लिए चले थे।