ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरलोकसभा चुनाव 2019 : सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी बेरोजगारी : रघुवंश

लोकसभा चुनाव 2019 : सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी बेरोजगारी : रघुवंश

मीनापुर के मुस्तफागंज बाजार पर गुरुवार को वैशाली लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में इस बार महागठबंधन की सरकार आएगी। बिहार...

लोकसभा चुनाव 2019 : सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी बेरोजगारी : रघुवंश
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 10 May 2019 02:23 PM
ऐप पर पढ़ें

मीनापुर के मुस्तफागंज बाजार पर गुरुवार को वैशाली लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में इस बार महागठबंधन की सरकार आएगी। बिहार में शिक्षक के 10 लाख पद रिक्त पड़े हैं। निजी नलकूप के लिए किसानों का सब्सिडी बंद कर दिया गया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी है। वहीं विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह जननेता हैं। इस चुनावी सभा को रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को संबोधित करना था। लेकिन हेलीकॉप्टर में आयी खराबी के कारण वह मीनापुर नहीं पहुंच सके। संगीता निषाद की अध्यक्षता में सभा का संचालन नन्दकिशोर प्रसाद ने किया। मौके पर प्रभु कुशवाहा, राकेश आजाद, उपेन्द्र सिंह, सुरेश राय, डॉ. रामबाबू यादव, बिजली ठाकुर, सच्चिदानन्द कुशवाहा, अमरेन्द्र यादव, रमाशंकर यादव, रमानन्द सहनी, राजगीर राम थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें