ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरलोक अदालत शनिवार को, तैयारी तेज

लोक अदालत शनिवार को, तैयारी तेज

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। मौके पर दो सदस्यीय बेंचों को समक्ष सुलहनीय मामले निबटाये जायेंगे। इसके लिए तैयारी तेज हो...

लोक अदालत शनिवार को, तैयारी तेज
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 10 Sep 2019 02:01 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। मौके पर दो सदस्यीय बेंचों को समक्ष सुलहनीय मामले निबटाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी तेज हो गई है। मुकदमे से जुड़े पक्षों को नोटिस भेजी जा रहा है। अबतक दो हजार से अधिक लोगों को नोटिस भेजी गया है। मौके पर सुलहनीय अपराधिक मामले, बीमा, लोन, बिजली बिल, दाखिल खारिज, पारिवारिक विवाद आदि मामलों का निपटाया किया जायेगा। सुबह साढ़े दस बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही शुरू होगी। भीड़भाड़ को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें