Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsLohar Kalyan Mahasammelan Calls for Unity and Rights in Saraiya
लोहार कल्याण महासम्मेलन में समाज के एकजुट होने का आह्वान

लोहार कल्याण महासम्मेलन में समाज के एकजुट होने का आह्वान

संक्षेप:

सरैया में रविवार को लोहार कल्याण महासम्मेलन आयोजित हुआ। वक्ताओं ने समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने कहा कि लोहार समाज को अनुसूचित जनजाति का...

Aug 10, 2025 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के शाही बाग में रविवार को लोहार कल्याण महासम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें वक्ताओं ने समाज से एकजुट होकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने कहा कि छोटी-छोटी जातियों को पहचान दिलाने का श्रेय राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जाता है। लेकिन, आज कुछ लोग उस पार्टी का साथ दे रहे हैं जिसने लोहार समाज का आरक्षण छीना है। कहा कि चुनाव में ऐसे दल को उखाड़ फेंकना होगा और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनानी होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोहार समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने की लड़ाई सदन में लड़ी जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वरिष्ठ राजद नेता शंकर प्रसाद यादव ने पारू विधानसभा क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। आरोप लगाया कि प्रखंड से लेकर अंचल तक गरीबों से खुलेआम पैसे वसूले जा रहे हैं। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, लोहार संघ के नेता चंदेश्वर ठाकुर, प्रभाकर सिंह, गोपी किशन, महेश ठाकुर, भोला ठाकुर, मदन ठाकुर आदि थे।