Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsLocal Residents Protest Against Dust Pollution from Hot Mix Plant near NH-722 in Pokhara
हॉट मिक्स प्लांट की धूल से जीना दूभर, ग्रामीणों का हंगामा

हॉट मिक्स प्लांट की धूल से जीना दूभर, ग्रामीणों का हंगामा

संक्षेप:

सरैया प्रखंड के पोखरैरा डाक पोखर के पास एनएच-722 के निर्माण में लगे हॉट मिक्स प्लांट से निकलने वाली धूल से स्थानीय लोग परेशान हैं। धूलकणों के कारण सांस संबंधी बीमारियाँ बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी के कार्यालय में हंगामा किया और एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान की चेतावनी दी।

Jan 13, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया प्रखंड के पोखरैरा डाक पोखर के समीप एनएच–722 के निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए लगाए गए हॉट मिक्स प्लांट की कुव्यवस्था से स्थानीय लोग परेशान हैं। प्लांट से निकलने वाली भारी मात्रा में धूलकण से लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। लोगों ने बताया कि चंदन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का कैंप कार्यालय एवं हॉट मिक्स प्लांट पोखरैरा में एनएच किनारे स्थित है। यहां सड़क से उखाड़ी गई पुरानी पिचिंग सामग्री को लाकर रिसाइकल किया जाता है।

रिसाइकल के बाद उसी सामग्री को नई सामग्री के साथ मिलाकर दोबारा सड़क निर्माण में उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान अत्यधिक धूल उड़ती है, जिससे आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। पैक्स अध्यक्ष राजन सिंह, नंदकिशोर सिंह, आशीष आनंद, शंभु पटेल, अविनाश पटेल, जलेश्वर सिंह, प्रह्लाद पटेल, ओमनाथ शर्मा, मो. मोस्ताक सहित अन्य लोगों ने कहा कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में सांस लेने में तकलीफ, खांसी और एलर्जी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। कई बार प्रोजेक्ट कार्यालय जाकर शिकायत की, लेकिन कंपनी प्रबंधन इस पर गंभीर नहीं है। एक सप्ताह बाद उग्र आंदोलन की दी चेतावनी : ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर धूल नियंत्रण और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी निर्माण कंपनी और संबंधित प्रशासन की होगी। मैके पर उपस्थित कंपनी के प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी कम हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;