ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरससुराल आए युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश

ससुराल आए युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश

पुलिस केस दर्ज होने के डर से थाना क्षेत्र के लसगरीपुर में ससुराल आये युवक ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। मृतक कथैया का रामविनय राम था। एक दिन पहले वह लसगरीपुर में ससुराल आया था। दोपहर में उसकी लाश...

ससुराल आए युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 12 Oct 2017 01:23 AM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस केस दर्ज होने के डर से थाना क्षेत्र के लसगरीपुर में ससुराल आये युवक ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। मृतक कथैया का रामविनय राम था। एक दिन पहले वह लसगरीपुर में ससुराल आया था। दोपहर में उसकी लाश लीची के पेड़ में लोहे की जंजीर से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलने पर कांटी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच ले गई। थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कराया गया है। ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि रामविनय पर एक महिला ने जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया था। इसी को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था। केस के बाद वह घर से भागा हुआ था। सुबह खाना खाने के बाद वह जंजीर लेकर घर से निकला था। बाद में उसकी लाश पेड़ में लटकी मिली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें