ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुर कांटी में साहित्यकार परिषद ने मनाई होली

कांटी में साहित्यकार परिषद ने मनाई होली

कांटी के महादलित बस्ती कन्हौली विष्णुदत्तपुर के बच्चों के साथ शनिवार को कुशी हरपुर रमणी में साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों ने होली मनाई। नूतन साहित्यकार परिषद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।...

 कांटी में साहित्यकार परिषद ने मनाई होली
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 07 Mar 2020 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

कांटी के महादलित बस्ती कन्हौली विष्णुदत्तपुर के बच्चों के साथ शनिवार को कुशी हरपुर रमणी में साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों ने होली मनाई। नूतन साहित्यकार परिषद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान बच्चों ने कुशी हरपुर रमणी में भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल को लेकर की गई खुदाई स्थल का भ्रमण भी किया। साहित्यकार चंद्रभूषण सिंह चंद्र ने बच्चों को वस्त्र दिया। आतिश व मोहन ने होली गीत गाया। मौके पर अनिल कुमार अनल, मुमताज खातून, स्वराजलाल ठाकुर, परमानंद ठाकुर, उमेश्वर ठाकुर भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें