
अंगूर की पेटी में मिली शराब, एक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में अंगूर की पेटी में शराब की बोतलें रखकर तस्करी का मामला सामने आया। शुक्रवार को रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त जांच में तीन बोतलें बरामद की गईं। आरोपी महापुरुष कुमार को पकड़ा गया, जिसने...
मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता अंगूर की पेटी में शराब की बोतले रखकर तस्करी हो रही है। शुक्रवार को जंक्शन पर इसका खुलासा उस समय हुआ, जब रेल पुलिस और आरपीएफ के संयुक्त जांच अभियान में अंगूर की पेटी में रखे शराब की तीन बोतल बरामद की गई। मौके पर आरोपित महापुरुष कुमार उर्फ कल्लू (अखाड़ाघाट) पकड़ा गया। जांच में पता चला कि मिथिला एक्सप्रेस के पार्सल बोगी के जरिए बुकिंग कराके उसने शराब लाई थी। इसे हावड़ा में नूर आलम नामक व्यक्ति ने बुक कराया था। यहां मुजफ्फरपुर में रिसीवर के नाम में विश्वनाथ लिखा गया है। गिरफ्तार आरोपी के साथ ही इन दोनों के खिलाफ रेल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




